महाभियोग प्रस्ताव पर सीनेट जल्द ट्रायल करे: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि सीनेट महाभियोग प्रस्ताव पर जल्द से जल्द ट्रायल करे।

Updated : 20 December 2019, 10:41 AM IST
google-preferred

वाशिंटगन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि सीनेट महाभियोग प्रस्ताव पर जल्द से जल्द ट्रायल करे।

यह भी पढ़ें: International- डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में महाभियोग प्रस्ताव पास

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, डेमोक्रेट के संसद में ना वकील, कोई गवाह नहीं कुछ नहीं। अब वह सीनेट को यह भी बताएं की ट्रायल कैसे किया जाता है। दरअसल इन लोगों के पास कोई सबूत नहीं है, वह कभी दिखा भी नहीं सकते। वह चाहते हैं बाहर होना और मैं जल्द से जल्द ट्रायल चाहता हूं।

यह भी पढ़ें: International news- अमेरिकी संसद ने रूस-जर्मनी पाइपलाइन परियोजना पर प्रतिबंधों को दी मंजूरी

उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को निचले सदन ने पद का दुरुपयोग करने के खिलाफ राष्ट्रपति ट्रंप पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में तीसरे ऐसे राष्ट्रपति बन गए जिनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित हुआ है।  (वार्ता)

Published : 
  • 20 December 2019, 10:41 AM IST

Advertisement
Advertisement