
महराजगंजः उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके कारण कई जिलों में हॉटस्पॉट इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जिससे कोई भी कहीं बाहर ना जा सके।
इस दौरान थाना कोल्हुई क्षेत्र के दो गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से बड़हरा इंद्रदत और कम्हरिया बुज़ुर्ग सील किया गया है। इस दौरान पुलिस और प्रशासम दोनों ही सील किए गए इलाकों पर बहुत ही सख्ती से नजर रख रही है। एक ओर जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस गश्त कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन इन इलाकों पर ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी रख रही है।
यह भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से गांव को किया गया सील, सख्त पहरे पर पुलिस
सील किए गए इलाकों की सफाई करवाई जा रही है और इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि कोई भी अपने घर से बाहर ना निकले। सील किए गए गांव में किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं है। लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालो से पुलिस सख्ती से निपट रही है।
Published : 10 April 2020, 6:12 PM IST
Topics : Coronavirus Hotspot Kolhui Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश कोरोना वायरस थाना कोल्हुई महराजगंज हॉटस्पॉट