
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने हिजबुल-मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को मार गिराया है। पुलिस ने शनिवार की सुबह बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम के खांडीपोरा इलाके में एक घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया।
इसी दौरान सुरक्षा बलों के जवानों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुयी। पुलिस ने ट्वीट कर कहा, "प्रतिबंधित आंतवकादी संगठन एचएम का एक आतंकवादी मारा गया। सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। " (वार्ता)
Published : 11 June 2022, 11:54 AM IST
Topics : Hizbul Mujahideen Jammu and Kashmir Srinagar terrorist आतंकवादी कुलगाम जम्मू कश्मीर श्रीनगर सुरक्षा बलों