पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का आज सिलचर में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Updated : 2 August 2017, 9:11 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का आज सिलचर में निधन हो गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष मोहन के निधन पर सोनिया गांधी ने शोक जताया। संतोष मोहन देव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि 'संतोष मोहन देव के निधन से दुखी हूं। वे अनुभवी राजनीतिक नेता थे जिन्होंने लोगों के कल्याण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया था।'

यह भी पढ़ें: ISRO के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचंद्र राव का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

कांग्रेस के सदस्य संतोष मोहन देव पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग-एक सरकार में भारी उद्योग मंत्री थे। देव की बेटी और कांग्रेस से सांसद सुष्मिता देव ने सिलचर ने बताया कि उनका आज सुबह छह बजकर छह मिनट पर निधन हो गया। वे किडनी संबंधी रोग और अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। असम में उनके गृहनगर सिलचर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें: मेजर की जान का दुश्मन बना जवान, मोबाइल फोन के लिए डांटने पर मारी गोली

देव मोहन को सबसे पहले साल 1980 में सांसद चुना गया था। लोकसभा सांसद के तौर पर सात साल के कार्यकालों में उन्होंने पांच बार असम के सिलचर और दो बार त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व किया।

Published : 
  • 2 August 2017, 9:11 AM IST

Related News

No related posts found.