
संत कबीर नगर: सरकार ने रितु शाही को राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। नियुक्ति के प्रथम आगमन पर वह संतकबीरनगर पहुंची जहां वरिष्ठ भाजपा नेता गुड्डू सिंह व युवा नेता इंजीनियर नितिन सिंह श्रीनेत ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान रितु शाही ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए राज्य महिला आयोग का गठन किया गया है सभी समस्याओं के निवारण के लिए हो हमेशा तत्पर रहेंगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बांग्लादेश और अयोध्या में रेप की घटना के सवाल पर उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कई कदम उठा रही है। अपराधी को सख्त दी जाएगी ताकि आगे से कोई ऐसा अपराध न कर सके। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत सारी योजनाएं आई हैं। एक ऐसा ऐप आया है जिससे बच्चियों सभी एंड्रॉयड फोन रख रही हैं ऐप के माध्यम से पुलिस रात में भी कहीं भी बच्चियों रह रही हैं उनको लेकर घर पर उन्हें सुरक्षित पहुंच रही है।
Published : 14 September 2024, 9:07 PM IST
Topics : Ritu Shahi Sant Kabir Nagar State Women Commission welcome भव्य स्वागत राज्य महिला आयोग रितु शाही संतकबीरनगर