हिंदी
संतकबीर नगर: सपा के वरिष्ठ नेता और जिले के लोकसभा बूथ गठन प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में जोरदार तरीके से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन का जश्न मनाया गया।

जिला पार्टी कार्यलय में सुनील सिंह ने कई पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर अखिलेश यादव के जन्मदिन का केक काटा और एक-दूसरे का खिलाया।

जिले में अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके को धूमधाम से लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरित किये। साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
Published : 1 July 2023, 4:54 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Birthday Samajwadi Party Sant Kabir Nagar Sunil Singh अखिलेश यादव जन्मदिन संतकबीर नगर समाजवादी पार्टी सुनील सिंह