हिंदी
बर्मिंघम: भारत के युवा भारोत्तोलक संकेत सरगर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में मलेशिया के अनिक मोहम्मद से सिर्फ एक किलो के अंतर से हारने के बाद रजत पदक प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें: Cricket: रोहित के अर्धशतक, कार्तिक की तूफानी पारी, भारत को मिली 68 रन से जीत
21 वर्षीय संकेत ने 55 किग्रा भार वर्ग के स्नैच राउंड में 113 किग्रा और क्लीन एंड जर्क राउंड में 135 किग्रा सहित कुल 248 किलोग्राम भार उठाया, जबकि अनिक ने स्नैच में 107 और क्लीन एंड जर्क में 142 किग्रा के साथ कुल 249 किग्रा भार उठाया। (वार्ता)
Published : 30 July 2022, 5:57 PM IST
Topics : Birmingham Commonwealth Games India Sanket Sargar Weightlifting किग्रा बर्मिंघम भारत राष्ट्रमंडल खेल संकेत सरगर