
मुंबई: बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त सिल्वर स्क्रीन पर मोहम्मद गौरी का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। इसे पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक कहा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ
यश राज बैनर तले पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक बनायी जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभायेंगे। इस फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित करेंगे। इस फिल्म में संजय की एंट्री होने वाली है। चर्चा है कि इस बायोपिक में संजय का सेकेंड लीड रोल होगा।
यह भी पढ़ें: Bollywood News- प्रभास की 'साहो' में यह बॉलीवुड का स्टार निभाएगा विलेन का किरदार
कहा जा रहा है कि बायोपिक ड्रामा पृथ्वीराज चौहान की शूटिंग जल्द ही शुरु हो जाएगी। फिल्म में ये दिखाया जाएगा कि पृथ्वीराज चौहान ने युद्ध में क्या-क्या रणनीतिक गलतियां की थीं और कैसे उस समय का समाज जातियों में विभाजित था। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और राजस्थान में की जाएगी। (वार्ता)
Published : 10 August 2019, 11:38 AM IST
Topics : bollywood entertainment Prithvi Raj Chauhan Sanjay Dutt अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान बॉलीवुड मनोरंजन मोहम्मद गौरी संजय दत्त