हिंदी
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 50वां जन्मदिन है। इस अवसर पर देश भर में पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वाराणसी में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टमाटर की बढ़ती कीमत को हाईलाइट करते हुए 'टमाटर' के आकार के केक के साथ पार्टी चीफ अखिलेश यादव का बर्थडे सेलिब्रेट किया।
देश भर में टमाटर की बढ़ती कीमत को उजागर करने वाला ये एक अनोखा तरिका है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन आज, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टमाटर के आकार का केक काटा, बढ़ती महंगाई का किया विरोध pic.twitter.com/QZVj7XLkJN
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 1, 2023
इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने घोषणा की कि अखिलेश यादव का जन्मदिन क्षेत्र में टमाटर बांटकर मनाया जाएगा।
डाइनामाइट न्यूज़ से एक कार्यकर्ता ने कहा, "आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है, जिसे हम हमेशा मनाते हैं। हालांकि, इस बार हम देश में महंगाई को उजागर करने के लिए टमाटर बांटकर इसे मना रहे हैं।"
बता दें कि भारी बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से भारत के कुछ हिस्सों में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं।
Published : 1 July 2023, 11:54 AM IST
Topics : Akhilesh Yadav Birthaday cake Samajwadi Party tomato अखिलेश यादव कार्यकर्ता जन्मदिन वाराणसी समाजवादी पार्टी