हिंदी
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मुलायम सिंह यादव को रविवार को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सोमवार की दोपहर में उन्हें सीसीयू में शिफ्ट किया गया।
आदरणीय नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की 'क्रिटिकल केयर यूनिट' में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है।
नेताजी से मिलना एवं अस्पताल के अंदर जाना संभव नहीं है इसलिए आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं।
नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी समय समय पर दी जाती रहेगी। pic.twitter.com/NBlzaNIOuu
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 3, 2022
डाक्टरों की सघन निगरानी में मुलायम सिंह यादव का इलाज किया जा रहा है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव अस्पताल में लगातार डाक्टरों के संपर्क में हैं।
डॉक्टरों की टीम लगातार मुलायम सिंह की निगरानी में जुटी हुई है।
इस बीच बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
Published : 3 October 2022, 3:02 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav CCU Medanta mulayam singh yadav Samajwadi Party अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव मेदांता समाजवादी पार्टी सीसीयू