हिंदी
नई दिल्ली: गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत रविवार को अधिक बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया जहां डाक्टरों की सघन निगरानी में इलाज जारी है।
Official statement from Samajwadi Party regarding the health of Patron Mulayam Singh Yadav pic.twitter.com/H2e1eGnE0W
— Dynamite News (@DynamiteNews_) October 2, 2022
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव अस्पताल में लगातार डाक्टरों के संपर्क में हैं।
डॉक्टरों की टीम लगातार मुलायम सिंह की निगरानी में जुटी हुई है। डॉक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत में अब सुधार हो रहा है।
इस बीच बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
Published : 3 October 2022, 11:40 AM IST
Topics : Akhilesh Yadav Gurugram Medanta mulayam singh yadav Samajwadi Party अखिलेश यादव गुरुग्राम मुलायम सिंह यादव मेदांता समाजवादी पार्टी