सलीम ने ‘द वॉइस इंडिया’ की प्रतियोगी को बॉलीवुड में ब्रेक दिया

लोकप्रिय गायक-संगीतकार सलीम मर्चेट ने ‘द वॉइस इंडिया सीजन 2’ की प्रतियोगी और पुणे की रहने वाली महत्वाकांक्षी गायक शरायु दाते को बॉलवीड में ब्रेक दिया है। सलीम ने बताया कि शरायु जल्द ही एक बड़ी संगीत परियोजना में उसके साथ काम करेंगी।

Updated : 1 March 2017, 12:04 PM IST
google-preferred

मुंबई: लोकप्रिय गायक-संगीतकार सलीम मर्चेट ने 'द वॉइस इंडिया सीजन 2' की प्रतियोगी और पुणे की रहने वाली महत्वाकांक्षी गायक शरायु दाते को बॉलवीड में ब्रेक दिया है। सलीम ने बताया कि शरायु जल्द ही एक बड़ी संगीत परियोजना में उसके साथ काम करेंगी।

सलीम ने कहा, "शरायु बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्हें संगीत की अधिक जानकारी है और उन्होंने बाल-कलाकार के रूप में कई मराठी फिल्मों में गीत गाए हैं।"

यह भी पढ़ें: ऑस्कर में जस्टिन टिंबरलेक ने दी प्रस्तुति

उन्होंने कहा, "उनकी संगीत यात्रा निश्चित रूप से देखने योग्य है और मुझे लगता है कि वह बॉलीवुड में गाने के लिए तैयार हैं। वह मेरी अगली बॉलीवुड फिल्म पर साथ काम करेंगी और मैं उनकी साथ काम को लेकर बहुत खुश हूं।"

यह भी पढ़ें: अडेल ने कहा- 4 साल के अपने बेटे को महिलाओं के सम्मान की सीख दे रही हूं

'द वॉइस इंडिया सीजन 2' का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होता है। (आईएएनएस)

Published : 
  • 1 March 2017, 12:04 PM IST

Related News

No related posts found.