कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर पार्टी में जबरदस्त उत्साह, जानिये ये खास बातें

पहले दिन सुबह की पाली में चार हज़ार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ करीब 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा में शामिल हुए। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 September 2022, 6:19 PM IST

सचिन्द्रम: कांग्रेस की तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरु हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पहले दिन सुबह की पाली में चार हज़ार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ करीब 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से शुरू की पदयात्रा, जानिये पूरा कार्यक्रम

राहुल गांधी के नेतृत्व में करीब 3600 किलोमीटर लम्बी पद यात्रा पर निकले 118 स्थायी पदयात्रियों के साथ सुबह जो भीड़ उमड़ी उससे कांग्रेस नेता बहुत उत्साहित हैं और उन्हें लगता है कि आगे भी यही माहौल बना रहा तो इस यात्रा के जरिए पार्टी फिर जनता से जुड़ने में कामयाब होगी।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: सांप के काटने से नाबालिग लड़की की मौत, घर-गांव में मातम, जानिये कैसे हुई अनहोनी

कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम मार्ग पर 13 किमी की यात्रा तक सड़क के दोनों तरफ कांग्रेस के झंडे लहरा रहे थे। राहुल गांधी के चित्र वाले पोस्टर और बैनरों से पूरा मार्ग पटा हुआ था।

सड़क कर दोनों तरफ लोगों का हुजूम यात्रा देखने के लिए बैठा था तथा ढोल बाजे और भारत जोड़ो यात्रा के नारों के साथ लोग भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों का अभिवादन कर रहे थे।(वार्ता)

Published : 
  • 8 September 2022, 6:19 PM IST

No related posts found.