Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से शुरू की पदयात्रा, जानिये पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस पार्टी बुधवार से अपने भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कर चुकी है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने गुरूवार को कन्याकुमारी से पदयात्रा की शुरूआत की। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये आज का पूरा कार्यक्रम और यात्रा का अपडेट

Updated : 8 September 2022, 1:32 PM IST
google-preferred

कन्याकुमारी: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ गुरूवार को कन्याकुमारी से पदयात्रा शुरू की। दूसरे दिन की यात्रा अगस्तीस्वरम से नगरकोइल तक होगी। इस दौरान राहुल गांधी तमिलनाडु में कई स्थानों पर महिलाओं और दलित एक्टिविस्ट्स के साथ संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें: आज है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, इन कारणों से पूरी दुनिया में किया जाता है सेलिब्रेट

 

कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश से होकर गुजरेगी, जो लगभग पांच महीने (158 दिन) तक चलेगी। यह लगभग 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा होगी, जिसमें राहुल गांधी के अलावा पार्टी के कई अन्य नेता समय-समय पर शिरकत करेंगे। 

यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन, इंडिया गेट पर बोस की प्रतिमा का भी होगा अनावरण

 

 

दूसरे दिन यात्रा के मुख्य कार्यक्रम
1)    पदयात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी आज दूसरे दिन तमिलनाडु की महिला कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे।

2)    राहुल गांधी दोपहर 2.30 बजे से जवाहर बाल मंच पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।
3)    राहुल गांधी 3.30 बजे दलित कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा और नोट्स का आदान-प्रदान करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ के मौके पर बुधवार को राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

यात्रा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा महान विरासत वाली हमारी महान पार्टी कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे 

Published : 
  • 8 September 2022, 1:32 PM IST

Related News

No related posts found.