Sachin Tendulkar: अस्पताल में भर्ती हुए सचिन तेंदुलकर, कुछ दिन पहले ही हुए थे कोरोना से संक्रमित

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 2 April 2021, 1:09 PM IST
google-preferred

मुंबईः 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इसकी जानकारी खुद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके दी है। सचिन के परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'वह 2 दिन में अस्पताल से घर आ जाएंगे। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है।' 

सचिन ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि वर्ल्ड चैम्पियन बनने की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और टीम के मेरे साथियों को बधाई। बता दें कि 2 अप्रैल, 2011 को भारत ने दूसरी बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया था। 1983 के बाद यह दूसरा मौका था, जब टीम इंडिया वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी। 

बता दें कि 27 मार्च को ही सचिन तेंदुलकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है। उनके बाद उनका पूरा परिवार भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Published : 
  • 2 April 2021, 1:09 PM IST