Site icon Hindi Dynamite News

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस की बमबारी जारी, बिगड़ते हालातों के बीच कीव से शिफ्ट हुआ भारतीय दूतावास, जानिये कुछ बड़े अपडेट

यूक्रेन के खराब हालात के चलते भारतीय दूतावास को राजधानी कीव शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं रूस की तरह से यूक्रेन पर लगातार बमबारी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस की बमबारी जारी, बिगड़ते हालातों के बीच कीव से शिफ्ट हुआ भारतीय दूतावास, जानिये कुछ बड़े अपडेट

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जंग दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। दोनों देशों के बीच युद्ध के चलते हालात बेहद खराब हो गए हैं। वहीं यूक्रेन की बिगड़ती हालात को देखकर भारत सरकार ने एक फैसला लिया है। दरअसल यूक्रेन के हालात को मद्देनजर रखते हुए राजधानी कीव में स्थित इंडियन एंबेसी को यहां से शिफ्ट कर दिया गया है। अस्थायी तौर पर इंडियन एंबेसी को पोलैंड रीलोकेट में शिफ्ट किया गया है।  

यूक्रेन पर रूस की लगातार बमबारी 

रूस लगातार यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है। रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे को निशाना बनाते हुए उस पर मिसाइलों से हमला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले में करीब 35 लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार रूस ने इस सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर 30 से ज्यादा क्रूज मिसाइलों से हमला किया हैं।

यूक्रेन को मिल रही विदेशी सैन्य मदद

रूस और यू्क्रेन के बीच युद्ध में अमेरिका ने यूक्रेन का साथ दिया है। अमेरिका की तरफ से घोषणा की गई है कि वह यूक्रेन को 20 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद देगा। मालूम हो कि रूस लगातार यूक्रेन को मिली रही विदेशी सैन्य मदद का विरोध कर रहा है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुतिन को दी चेतावनी

यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिकी प्रजिडेंट जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी दी है। बाइडेन ने कहा कि रूस पर प्रतिबंध लगातार जारी रहेंगे। यूक्रेन पर रूस के अन्यापूर्ण हमले को लेकर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।  बाइडेन ने ये भी कहा कि रूस को वैश्विक स्तर पर इस हमले के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Exit mobile version