हिंदी
मास्को: रूस के साइबेरियाई शहर केमरोफो में एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से 37 लोगोंं की मौत हो गई जबकि कई लोग बुरी तरह से झुलस गये हैं। खबरों के मुताबिक कई लोग लापता हो गये हैं। लापता होने वाले में अधिकतर बच्चे के शामिल होने की बात कही जा रही है।
घायलों को इलाज यहां के नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। इन घायलों मे ंसे कुछ की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इमारत से 200 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है।
ख़बरों के मुताबिक आग विंटर चेरी मॉल में के चौथे फ्लोर पर लगा, जहां एंटरटेन्मेंट कॉम्प्लेक्स और एक सिनेमाघर हैं। आग से शॉपिंग मॉल में सिनेमाघर के दो हॉल की छत गिर गई। फिलहाल आग लगने के कारणों सा पता नहीं चल पाया है। मौके पर मौजूद पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।
Published : 26 March 2018, 9:26 AM IST
Topics : जांच समिति भीषण आग मास्को रूस शॉपिंग मॉल साइबेरियाई
No related posts found.