
नई दिल्ली: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और एक्टर खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाना लोगों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने में दोनों एक-दूसरे के प्यार में मदहोश नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: YouTube पर वायरल हो रहा 'पवन सिंह' का नया गाना, सुनते ही झूम उठेंगे शिव भक्त
भोजपुरी गाना 'महुआ नियन मद मातल' का विडियो यू्ट्यूब पर फैन्स के बीच धमाल मचा रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव और मोनालिसा की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। हालांकि ये गाना पुराना है, लेकिन ये अभी भी उतना ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है जितना पहले।
इस गाने में दोनों की जोड़ी बेहद ही कमाल की लग रही है। दोनों एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। इस गाने में मोनालिसा और खेसरी लाल दोनों ही बहुत ही सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। आप भी अगर ये गाना देखेंगे तो आपको भी ये गाना बहुत पसंद आएगा।
Published : 30 July 2019, 5:27 PM IST
Topics : bhojpuri movie Bhojpuri song khesri lal yadav monalisa youtube खेसारी लाल यादव भोजपुरी गाना महुआ नियन मद मातल मोनालिसा