Site icon Hindi Dynamite News

इस मामले में सचिन से भी आगे निकले रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपने नाम एक रिकार्ड दर्ज किया लिया। इस रिकार्ड में रोहित लिजेंड सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल गए।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
इस मामले में सचिन से भी आगे निकले रोहित शर्मा

मंबई: मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को हुए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराकर चौथी बार IPL के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसका फाइनल मैंच रविवार को बेंगलुरू में खेला जाएंगा। फाइनल मुकाबले में मुम्बई और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम के बीच मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

सचिन तेंदुलकर 

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनके पहले गेंदबाजों करने का फैसला सही था और उन लोगो नें कोलकाता को 18.5 ओवरों में 107 रनों पर ही समेट दिया। इसके बाद 14.3 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।इस जीत में रोहित शर्मा 26 रन बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें कि रोहित मुंबई इंडियंस के लिए 3000 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में अंबाती रायडू आते हैं जिन्होंने कुल 2404 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर लिजेंड सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेलते हुए 2334 रन बनाए थे।

Exit mobile version