
मुजफ्फरनगर: मीरानपुर क्षेत्र में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में छह साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस क्षेत्राधिकार शकील अहमद ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मीरानपुर थाना क्षेत्र के किथोड़ा गांव के पास रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में नेकपाल (45), बंटी (44) और निधि (छह) की मौत हो गई। वे सभी मुरादाबाद के निवासी थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार सभी लोग ट्रक में यात्रा कर रहे थे।
Published : 3 December 2023, 1:58 PM IST
Topics : collision Muzaffarnagar three dead Tractor Trolley truck चार घायल ट्रक में टक्कर ट्रैक्टर ट्रॉली तीन लोगों की मौत मुजफ्फरनगर