हिंदी
कोलंबो: श्रीलंका के राज्य मंत्री सनथ निशांत और उनकी सुरक्षा टीम के एक कांस्टेबल की बृहस्पतिवार सुबह एक राजमार्ग पर कार दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार श्रीलंका पुलिस ने एक बयान में कहा कि जिस एसयूवी में 48 वर्षीय जल आपूर्ति राज्य मंत्री यात्रा कर रहे थे वह देर रात दो बजे कोलंबो की ओर जा रहे एक मालवाहक कंटेनर ट्रक के पिछले हिस्से से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
समाचार नेटवर्क ‘न्यूज फर्स्ट लंका’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि वाहन के चालक को गंभीर चोटें आईं और उसे रागमा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में महिला के ‘अजन्मे बच्चे की मौत’ पर दिया ये बड़ा आदेश
पुलिस कंदना के पास कटुनायके एक्सप्रेसवे पर हुई इस घटना के संबंध में जांच कर रही है।
निशांत 2015 से सांसद थे और वह पुट्टलम जिले का प्रतिनिधित्व करते थे।
Published : 25 January 2024, 3:24 PM IST
Topics : died Road Accident Sanatha Nishant Sri Lanka state minister मौत राज्य मंत्री श्रीलंका सड़क दुर्घटना सनथ निशांत