Road Accident in UP: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, यूपी रोडवेज की बस खाई में गिरी

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 20 July 2021, 4:59 PM IST
google-preferred

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आयी है। यहां एक तेज रफ्तार यूपी रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर अचानक खाई में जा गिरी। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल बताये जा रहे हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे का शिकार हुई यह रोडवेज बस गाजियाबाद डिपो की थी। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी 

जानकारी के मुताबिक यह घटना घटना कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बिलसुरी की है। गाजियाबाद डिपो की रोडवेज बस एनएच 91 पर तेज रफ्तार से बुलंदशहर की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान अचानक सामने से कार आ गई, जिसकी वजह से बस का नियंत्रण बिगड़ गया और बस पलटते हुए खाई में जा गिरी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

हादसे के बाद बस में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे सभी घायल यात्रियों को बाहर निकाला है। राहत बचाव का कार्य लगातार तेजी से चल रहा है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Published : 
  • 20 July 2021, 4:59 PM IST

Advertisement
Advertisement