
नई दिल्ली: बॉलीवुड के फेमस सिंगर कृष्णकुमार कुन्नाथ यानी केके अब हमारे बीच नहीं रहे। 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले केके को कोलकाता में केके को गन सैल्यूट के साथ अंतिम विदाई दी गई। केके को रवींद्र सदन में बंदूक की सलामी दी गई, इस दौरान गायक का पूरा परिवार वहां मौजूद रहा।
बताया जा रहा है कि थोड़ी ही देर में केके के पार्थिव शरीर मुबंई के लिए रवाना किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार मुबंई में किया जाएगा। अंतिम संस्कार कब होगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
बता दें कि, केके कोलकाता के नज़रूल मंच में एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। कॉन्सर्ट के दौरान ही उनकी तबियत खराब हो गई। जिसके बाद वो होटल में वापस लौट आए और आते गिर गए। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Published : 1 June 2022, 4:08 PM IST
Topics : Bollywood Singer Gun Silute Kolkata Krishnakumar Kunnath RIP KK कृष्णकुमार कुन्नाथ के के दिल का दौरा निधन बॉलीवुड सिंगर