हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर भावुक हो गयी।
सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि है। सुशांत के फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सुशांत को याद कर रहे हैं।
इस बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत सिंह के साथ की चार थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा, “मैं हर दिन तुम्हें याद करती हूं (मिस यू एवरी डे)। इसके साथ रिया ने ब्लैक हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है। इन सभी फोटोज में रिया और सुशांत एक दूसरे के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि 2 साल पहले 14 जून 2020 को सुशांत सिंह का निधन हो गया था। वह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। (वार्ता)
Published : 14 June 2022, 6:50 PM IST
Topics : death anniversary Emotional Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput पुण्यतिथि भावुक रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत
No related posts found.