Republic Day in UP: यूपी विधानसभा में गणतंत्र दिवस पर लगा पुरानी कारों प्रदर्शन, प्रदेश के जवानों की बाइक रैली ने मोहा मन

पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज के इस खास मौके पर यूपी के विधानसभा को भी तिरंगे से सजाया गया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 26 January 2022, 11:47 AM IST
google-preferred

लखनऊ: आज पूरे देश में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज के इस खास मौके पर सभी राज्यों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में भी गणतंत्र दिवस के लिए खास इंतजाम किए गए। आज यूपी के विधानसभा को तिरंगे से सजा गया। जहां आज मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ध्वजारोहण किया।  

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खूबसूरत सजे विधानसभा के अंदर और बाहर सुरक्षा के लिए भी कड़े इंतजाम किये गए थे। विधानसभा के हर कोने में पुलिस और सुरक्षाबल को तैनात किया गया था।

यहां पर गणतंत्र दिवस की झांकी निकाली। इसके के बाद बाइक रैली भी हुई। जिसमें पुलिस के जवानों के साथ प्रदेश के कुछ नौजवान नजर आए। इसके साथ ही यहां पर पुराने ज़माने की अलग-अलग तरह की कारों प्रदर्शनी भी लगा। ये वो कारें थी जिसे पुलिस और आर्मी के द्वारा इस्तेमाल की जा चुका है।

Published : 
  • 26 January 2022, 11:47 AM IST