
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर भारत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने के लिए प्रत्येक वर्ष राजपथ पर विभिन्न राज्यों की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं। इस बार, 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर से 16 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी, जो भारतीय संस्कृति, परंपरा और विकास की कहानी बयां करेंगी। ये झांकियां न केवल भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती हैं, बल्कि हर राज्य की विशेषताएँ और उपलब्धियाँ भी प्रदर्शित करती हैं।
देशभर की 16 झांकियां
1. उत्तर प्रदेश की झांकी: इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी में 'महाकुंभ' को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। यह झांकी इस ऐतिहासिक परियोजना के निर्माण की प्रक्रिया को दर्शाएगी।
2. मध्यप्रदेश की झांकी: इस बार “चीता द प्राइड ऑफ इण्डिया'' की थीम पर केन्द्रित की जा रही है। झांकी में मध्यप्रदेश में चीतों की ऐतिहासिक पुनर्स्थापना की झलक देखी गई।
3. दिल्ली की झांकी: दिल्ली की झांकी में 'गुणवत्ता की शिक्षा' दिखाई जाएगी। दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव की झांकी 'कुकरी मेमोरियल के साथ दमन एवियरी बर्ड पार्क - भारतीय नौसेना के बहादुर नाविकों को श्रद्धांजलि' पर आधारित है।
4. महाराष्ट्र की झांकी: महाराष्ट्र की झांकी में 'वाटरफॉल गार्डन' और 'जीवकुल वाटर' जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर आधारित संरचनाएं दिखेंगी, जो राज्य की सस्टेनेबिलिटी की दिशा में योगदान को दर्शाती हैं।
5. राजस्थान की झांकी: राजस्थान की झांकी में 'प्राचीन कला और शिल्प' की झलक दिखाई जाएगी, जिसमें जयपुर की महल कला और हस्तशिल्प प्रदर्शित होंगे।
6. गुजरात की झांकी: गुजरात की झांकी में 'महात्मा गांधी और खादी' के योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा, जो देश की स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्वितीय योगदान को सम्मानित करेगी।
7. पंजाब की झांकी: पंजाब की झांकी 'सिख संस्कृति और इतिहास' पर आधारित होगी, जिसमें सिख गुरुओं की शिक्षाओं और सिक्ख समाज की समृद्ध परंपराओं को दिखाया जाएगा।
8. बिहार की झांकी: बिहार की झांकी में 'बौद्ध धर्म और महाबोधि मंदिर' को प्रमुखता दी जाएगी, जो राज्य की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती है।
9. हरियाणा की झांकी: हरियाणा की झांकी में 'महिला सशक्तिकरण' को लेकर प्रस्तुतियों का समावेश किया जाएगा, जो इस राज्य में महिलाओं की सफलता की कहानियों को दर्शाएगी।
10. आंध्रप्रदेश की झांकी: इस बार आंध्रप्रदेश की झांकी में 'एटिकोप्पका बोम्मलु- पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौने' प्रदर्शित किए जाएंगे।
11. झारखंड की झांकी: झारखंड की भव्य झांकी में 'स्वर्णिम झारखंड: विरासत और प्रगति की विरासत' को प्रस्तुत करेंगे।
12.गोवा की झांकी: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोवा की झांकी उत्सुक्ता से भरपूर होगी। इसमें 'गोवा की सांस्कृतिक विरासत' को दिखाया जाएगा।
13. त्रिपुरा की झांकी: त्रिपुरा की झांकी में 'शाश्वत श्रद्धा: त्रिपुरा में 14 देवताओं की पूजा - खर्ची पूजा' को दर्शाने जा रहा है।
14. तमिलनाडु की झांकी: इस बार तमिलनाडु अपनी झांकी में 'लक्कुंडी: पत्थर शिल्प का उद्गम स्थल' को प्रदर्शित करेगा।
15. पश्चिम बंगाल की झांकी: पश्चिम बंगाल अपनी झांकी में 'लक्ष्मी भंडार' और 'लोक प्रसार प्रकल्प' को दिखाएगा। जो बंगाल में जीवन को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
16. दादरा नगर हवेली और दमन और दीव की झांकी: ये 'कुकरी मेमोरियल के साथ दमन एवियरी बर्ड पार्क' को प्रदर्शित कराएगा जो भारतीय नौसेना के बहादुर नाविकों को श्रद्धांजलि देगा।
गणतंत्र दिवस पर इन झांकियों को देखना भारतीय संस्कृति और विविधता को समझने का बेहतरीन अवसर होता है। यह हमें यह एहसास दिलाता है कि भारत अपने अनगिनत रंगों और रूपों के बावजूद एक एकजुट राष्ट्र है, जिसमें हर राज्य और समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है।
Published : 26 January 2025, 9:46 AM IST
Topics : 76th Republic Day Dynamite News Kartavya path Manoj Tibrewal Aakash New Delhi parade Republic Day 2025 Republic Day live