
मुंबई: मुंबई अग्निशमन सेवा के छह कर्मियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ‘राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक’ के लिए चुना गया है। नगर निकाय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह कहा गया।
चयनित कर्मियों में उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल वसंत परब, उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सर्कल 3) हरिश्चंद्र रघु शेट्टी, प्रभागीय अधिकारी देवेन्द्र शिवाजी पाटिल, द्वितीय अधिकारी राजाराम निवृत्ति कुदाले, मुख्य अग्निशमन कर्मी किशोर जयराम म्हात्रे और मुख्य अग्निशमन मुरलीधर अनाजी अंधले शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: हजारों समर्थकों के साथ जरांगे मुंबई के बाहरी इलाके में पहुंचे
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, यह विभाग इमारत ढहने, डूबने, गैस रिसाव, तेल रिसाव, सड़क और रेल दुर्घटनाओं, पक्षियों और जानवरों को बचाने के साथ-साथ देश की वित्तीय राजधानी में आग लगने तथा पेड़ गिरने की हजारों सूचनाओं पर त्वरित कार्य करता है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसका आदर्श वाक्य 'शौर्यम्, आत्मसंयमम्, त्यागः' है।
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा देश, कर्तव्य पथ पर 16 राज्यों की झांकियां
Published : 26 January 2024, 11:37 AM IST
Topics : fire service Meritorious Service Medal Mumbai Republic Day अग्निशमन सेवा गणतंत्र दिवस मुंबई सराहनीय सेवा पदक