हिंदी
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन के जरिए सही मार्ग पर आगे बढ़ने तथा राज्य में नक्सलवाद तथा अन्य अपराधों पर तेजी से लगाम लगाने की जरूरत पर जोर दिया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उन सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है जो उसने लोगों से किए हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के सर्व महिला दस्ते ने किया कर्तव्य पथ पर मार्च
साय ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद संभाला है। उन्होंने बस्तर जिला मुख्यालय और राजधानी रायपुर से लगभग 300 किलोमीटर दूर जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में 75वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
यह भी पढ़ें: लद्दाख की झांकी ने पेश की महिला सशक्तीकरण, रोजगार और प्रगति की झलक
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी जरूरी तत्व मसलन सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधन, पर्यटन क्षमता, पारंपरिक ज्ञान एवं कौशल हैं, साथ ही राज्य में मेहनती और बुद्धिमान लोग हैं जिनमें नयी चुनौतियों का सामना करने का साहस है।
साय ने कहा, ‘‘ सुशासन के जरिए सही दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। नक्सलवाद और विभिन्न प्रकार के अपराध, हिंसा और अन्याय पर तेजी से रोक लगाए जाने की जरूरत है।’’
Published : 26 January 2024, 1:33 PM IST