Subhash Chandra Bose Jayanti: जयंती पर पढ़िये नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ये क्रांतिकारी विचार

स्वतंत्रता संग्राम के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 127वीं जंयती मनाई जा रही हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़िये नेताजी के क्रांतिकारी विचार।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 January 2024, 3:00 PM IST

नई दिल्लीः स्वतंत्रता संग्राम के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose) की 127वीं जंयती आज मनाई जा रही हैं। उनके प्रेरणादायक विचार आज भी युवाओं को बूस्ट करने का काम करते हैं। नेताजी की जंयती पर पढ़िये उनके अनमोल व प्रेरणादायक विचार।

नेताजी के विचारः-

1) सबसे बड़ा गुनाह, अन्याय सहना व गलत के साथ समझौता करना है।

2) जिनके भीतर सनक नहीं होती, वह कभी महान नहीं बन पाता। 

3) उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं। व्यक्ति को सदैव उच्च विचार पैदा करते रहना चाहिए। 

4) अगर जीवन में किसी के सामने झुकना पड़े तो वीरों की तरह झुकना। 

5) व्यक्ति को खुद के दम पर काम करना चाहिए, उधार की ताकत घातक साबित हो सकती है।

कटक में हुआ था जन्म

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया था। उन्हीं के द्वारा सबसे पहले जय हिंद का नारा दिया गया था। बता दें कि 23 जनवरी को पराक्रम दिवस (Parakram Diwas) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

पीएम मोदी ने शेयर किया ये वीडियो

पीएम मोदी ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘‘पराक्रम दिवस पर भारत के लोगों को बधाई। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हम उनके जीवन और साहस का सम्मान करते हैं। हमारे देश की आजादी के लिए उनका अटूट समर्पण आज भी प्रेरित करता है।’’

Published : 
  • 23 January 2024, 3:00 PM IST