RBI ने कहा.. नहीं देंगे नोटबंदी से जुड़ी कोई जानकारी..

आरबीआई का अजीबोगरीब दावा है कि नोटबंदी से जुड़ी जानकारी दे दी तो देश की आर्थिक नीति को भारी नुकसान हो सकता है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 May 2017, 2:48 PM IST

नई दिल्लीः रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने नोटबंदी से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया। एक आरटीआई के माध्यम से आरबीआई से जवाब मांगा गया था कि नोटबंदी के बाद आरबीआई ने किन-किन प्रक्रियाओं को अपनाया। इसके बाद आरबीआई ने नोटबंदी से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया है। आरबीआई का कहना है कि किसी भी तरह की जानकारी देने से देश की आर्थिक और वित्तीय नीतियों को नुकसान हो सकता है।

500 और 2000 के नए नोट

आरटीआई में क्या मांगा गया

आरटीआई दाखिल करते समय आरबीआई से पूछा गया कि आरबीआई ने नोटबंदी के बाद किन-किन प्रक्रियाओं को अपनाया था? साथ ही उन बैठकों की प्रतियां मांगी, जिसमें 500 और 1000 रूपए के नोट बंद करने का फैसला लिया गया था?

कब हुई नोटबंदी

8 नवंबर 2016 को केंद्र सरकार ने नोटबंदी का फैसला लिया था। इसके चलते बाज़ार में 500 और 1000 रूपए के नोट बंद कर दिए थे।

Published : 
  • 11 May 2017, 2:48 PM IST

No related posts found.