नई दिल्ली: देश के सबसे दिग्गज उद्योगपति (Industrialist) और टाटा संस (Tata Sons) के प्रमुख रतन टाटा (Ratan Tata) का 86 वर्ष की आयु में बुधवार रात को निधन हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने मुंबई (Mumbai) के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में अंतिम सांस ली। रतन टाटा की अगर कोई संतान होती तो शायद यह सवाल कभी खड़ा नहीं होता कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा।
वहीं रतन टाटा के जाने के बाद टाटा के समूह की जिम्मेदारी किसके कंधे होगी उसमें कई नाम शामिल है। नोएल टाटा (Noel Tata) रतन टाटा के सौतेले भाई (Step Brothers) सबसे आगे है। सिर्फ नोएल टाटा पर ही नही टाटा की नई पीढ़ी के कंधों पर टाटा समूह की जिम्मेदारी होगी।
टाटा की नई पीढ़ी में लिआ (Lia), माया (Maya) और नेविल (Neville) शामिल हैं – जो रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल नवल टाटा के बच्चे हैं। वे अन्य पेशेवरों की तरह कंपनी के माध्यम से आगे बढ़ते हुए, टाटा समूह के भीतर लगातार अपनी जगह बना रहे हैं।
लिआ टाटा समूह में बड़े पद पर कार्यरत
सबसे बड़ी लिआ टाटा ने स्पेन के मैड्रिड में आईई बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। वह 2006 में ताज होटल रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में सहायक बिक्री प्रबंधक के रूप में टाटा समूह में शामिल हुईं और अब विभिन्न भूमिकाओं के माध्यम से प्रगति करते हुए द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करती हैं।
माया टाटा और नेविल भी उत्तराधिकारी की दौड़ में
छोटी बेटी माया टाटा ने समूह की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी में एक विश्लेषक के रूप में टाटा कैपिटल में अपना करियर शुरू किया है। वहीं, उनके भाई नेविल टाटा ने ट्रेंट में अपनी पेशेवर यात्रा शुरू की, जिस खुदरा श्रृंखला के निर्माण में उनके पिता ने मदद की थी। नेविल की शादी मानसी किर्लोस्कर से हुई है, जो टोयोटा किर्लोस्कर समूह की उत्तराधिकारी हैं।