Crime in UP: जौनपुर की मुठभेड़ में बलात्कार का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाले एक दरिंदे को पुलिस ने बुधवार को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 June 2022, 5:58 PM IST
google-preferred

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र मेे एक नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाले एक दरिंदे को पुलिस ने बुधवार को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद धर दबोचा।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि सोमवार रात क्षेत्र के एक गांव में चनेथू थाना सराय ममरेज जिला प्रयागराज से बारात आई थी। रात करीब साढ़े दस बजे बारात में शामिल एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक नौ वर्षीया बालिका को नमकीन का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया और भाग निकला।

परिजनों को जानकारी हुई तो युवक की खोजबीन शुरू हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो दर्जन से अधिक बाराती और रिश्तेदारो को थाने ले आयी। रात में पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बालिका का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है। (वार्ता)

Published :