हिंदी
मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उन्हें स्विट्जरलैंड में टोबोगन (एक प्रकार की स्लेज) रेस में हिस्सा लेने में काफी मजा आया। रणवीर ने एक बयान में कहा, "मुझे मुओत्तस मुरग में टोबोगन रेस में हिस्सा लेकर बेहद मजा आया। 4.2 किलोमीटर लंबी यह रेस, स्विट्जरलैंड की सबसे तेज गति की टोबोगन रेस है। बर्फ से ढके पहाड़ों और जमी हुई झीलों के बीच रेस लगाना मेरे जीवन के सबसे रोमांचक अनुभवों में से एक रहा।"
रणवीर ने अपना एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह बर्फ पर टोबोगन पर रेस लगाते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह स्विट्जरलैंड में कर रहे शूटिंग

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "प्रकृति की गोद में। यह निश्चित तौर पर दुनिया के सबसे खूबसूरत दृश्यों में से एक है।"
यह भी पढ़ें: मेरा पूरा ध्यान फिल्म पद्मावती पर- दीपिका पादुकोण
रणवीर की आने वाली फिल्में संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' और निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' हैं। (आईएएनएस)
Published : 4 March 2017, 6:42 PM IST
Topics : टोबोगन निर्देशक पद्मावती प्रकृति फिल्म मुंबई रणवीर सिंह वीडियो संजय लीला भंसाली स्विट्जरलैंड
No related posts found.