हिंदी
मुंबई: फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की फिल्मों का जनता को बेसब्री से इंतजार रहता हैं और उनकी फिल्मों के किरदारों का फस्ट लुक देखने के लिए लोगों में काफी रूची भी रहती हैं। हर बार कि तरह इस बार भी लोगों को पद्मावती मूवी का पर्दे पर काफी बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले इस फिल्म के दो अहम किरदारों का फस्ट लुक रिलीज हो चुका है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा हैं।
यह भी पढ़े: दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावती का फर्स्ट लुक आउट
अब इस मूवी का तीसरा सबसे अहम किरदार सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का रोल बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय स्टार रणवीर सिंह करेंगे। यह पहली बार है, जब रणवीर सिंह किसी मूवी में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।

कैरेक्टर के मुताबिक अलाउद्दीन खिलजी के रोल में रणवीर सिंह का यह नया लुक सोशल मीडिया में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस लुक में रणवीर बेहद खौफनाक भी लग रहे है। इस कैरेक्टर में ढ़लने के लिए रणवीर सिंह ने काफी मेहनत भी की हैं।
यह भी पढ़े: क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक में नज़र आएंगे रणवीर सिंह
यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। यह मूवी शुरुआत से ही विवादों से घिरी रही है। यहां तक कि जयपुर के कुछ इलाकों में फिल्म का विरोध भी किया गया था। इस फिल्म के सबसे पहले पोस्टर को रिलीज होने के बाद से श्री राजपूत करणी सेना ने इसका काफी विरोध किया था। हालांकि, आगे जो भी हो लेकिन फिल्म के लिए तीनों कलाकारों ने काफी मेहनत की है।
Published : 3 October 2017, 12:23 PM IST
No related posts found.