

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने कजिन की शादी में काफी सज धजकर पहुंचे। देखिए कैसा है उनका लुक। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
मुंबई: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में रणवीर सिंह के कजिन (Cousin Wedding) की शादी में शामिल होने गए थे। अब इस फंक्शन से दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। कपल ट्रेडिशनल लुक (Traditional Look) में कमाल का लग रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, जहां दीपिका ने व्हाइट और पिंक कलर का एंब्रॉइड्री वाला अनारकली (Pink Anarkali) पहना है वहीं रणबीर सिंह ऑफव्हाइट शेरवानी (Off White Sherwani) में डैशिंग लग रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस को बाजीराव और उनकी मस्तानी याद आ गई।
कैसा है दीपिका का लुक?
दीपिका पादुकोण ने इस फंक्शन के लिए पिंक कलर का एंब्रॉइड्री वाला अनारकली सूट पहना है। दीपिका के अनारकली सूट में क्रू नेकलाइन, फुल-लेंथ स्लीव्स है। इस सूट के साथ दीपिका ने पिंक कलर का हेवी दुपट्टा लिया है, जिसमें बांधनी वर्क हुआ है। पिंक दुपट्टा आइवरी कलर के आउटफिट में एक सुंदर कंट्रास्ट जोड़ रहा है। साथ ही इसके बॉर्डर पर लटकन, जरदोजी का काम और लहरिया डिजाइन भी है।
आंखों में कजरा और बालों में गजरा लगाए दीपिका काफी सुंदर लग रही हैं। दीपिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हेवी जूलरी पहनी है। साथ ही मेकअप को उन्होंने अपने आउटफिट के साथ मैच किया है। उन्होंने आई मेकअप लाइट रखा है और बल्श और लिपस्टिक के लिए पिंक कलर को चुना है।
कैसा है रणवीर सिंह का लुक
रणवीर सिंह ने दीपिका को कॉम्पिमेंट करने के लिए आइवरी कलर चुना है। उनके आउटफिट में शेरवानी जैकेट में एक बंदगला नेकलाइन, ओपन फ्रंट, फुल लॉन्ग स्लीव, जरदोजी का काम और सेक्विन कढ़ाई है। उन्होंने स्प्लिट नेकलाइन और जरदोजी कढ़ाई वाले मैचिंग कुर्ते के साथ जैकेट पहनी थी। साथ ही उन्होंने सिल्क की चूड़ीदार पैंट, कढ़ाई वाली काली मोजड़ी, छोटे हूप इयररिंग्स, विंटेज ग्लासिस, मैन बन में बंधे बालों के साथ एथनिक लुक को पूरा किया।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं: