हिंदी
रांची: पश्चिम बंगाल में झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों की भारी कैश के साथ गिरफ्तारी के बाद इरफान अंसारी के पिता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कुछ तस्वीरें जारी कर कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी की पोल खोल दी है।
उन्होंने जो तस्वीरें जारी की है, उसमें कांग्रेस विधायक जयमंगल उर्फ अनूप सिंह असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
फुरकान अंसारी ने दावा किया है कि इन तस्वीरों से साफ है कि सरकार को अस्थिर करने में अनूप सिंह अहम भूमिका निभा रहे थे। (वार्ता)
Published : 2 August 2022, 3:07 PM IST
No related posts found.