हिंदी
रांची: झारखंड में रांची जिले के मांडर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे पंडरा स्थित कृषि बाजार प्रागंण में बनाये गये मतगणना केंद्र में शुरू हुई।
लगातार रूझान मिल रहे है और दोपहर बाद तक चुनाव परिणाम मिल जाने की संभावना है।पहले राउंड की गिनती पूरी कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की 46 मतों के अंतर से आगे चल रही है।
दूसरे राउंड में बीजेपी की गंगोत्री कुजूर ने 112 वोटों के अंतर से बढ़त बना ली, लेकिन तीसरे राउंड में फिर से शिल्पी नेहा तिर्की ने 1145 मतों के अंतर से बढ़त बना ली। चौथे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी 1350 मतों के अंतर से अपने निकटतम बीजेपी प्रत्याशी से आगे चल रही है। (वार्ता)
Published : 26 June 2022, 1:04 PM IST
No related posts found.