Ranbir-Alia Wedding: आलिया और रणबीर हुए एक-दूजे के, सात फेरों संग बंधे शादी के बंधन में, जानिये विवाह समारोह की खास बातें

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी आखिरकार हो गई। दोनों एक्टर्स एक दूसरे के साथ शादी के बंधन बंध गए है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 April 2022, 5:30 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी आखिरकार हो गई। दोनों एक्टर्स एक दूसरे के साथ शादी के बंधन बंध गए है। खबरों में माने तो रणबीर की मां नीतू कपूर ने अपनी नई नवेली बहू आलिया की नजर उतारी है।  

आलिया और रणबीर की शादी में फिल्म जगत के कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। रालिया की शादी में आकाश अबंनी अपनी उनकी श्लोका अबंनी के साथ पहुंचे। वहीं इस ग्रैंड शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट से लेकर कई सेलेब्स पहुंचे। वहीं कपूर और भट्ट फैमली की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।  

शादी पूरी होने की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े को बधाई दी जा रही है। ऐसा कर रहा है कि सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की शादी की बाधाईयों की बाढ़ सी आ गई है।

बता दें कि आलिया और रणबीर पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों ने कई बार अपने रिश्तें को सुर्खियां भी बटोरी है। दोनों स्टार्स जल्द ही मल्टी स्टारर फिल्म 'ब्रह्मासात्र' नजर आने वाले है।