Site icon Hindi Dynamite News

Ayodhya Ramleela: अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड के 42 एक्टर निभाएंगे किरदार

यूपी के अयोध्या में होने जा रही रामलीला में बॉलीवुड के 42 दिग्गज कलाकारों द्वारा मंचन करने की खबर है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Ayodhya Ramleela: अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड के 42 एक्टर निभाएंगे किरदार

अयोध्या: यूपी के अयोध्या (Ayodhya)में इस बार होने वाली रामलीला (Ramlila) भव्य होने वाली है क्योंकि इस बार बॉलीवुड (Bollywood) के 42 कलाकार (Artists) इसमें मंचन (Play) करे वाले हैं। 1 से12 अक्टूबर तक चलने वाली रामलीला में बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) बाली की भूमिका निभाएंगे और सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) सुग्रीव की भूमिका में नजर आएंगे। रामलीला का लाइव प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से देखा जा सकता है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रामलीला 1 अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चलेगी। 

मनोज तिवारी और रवि किशन भी निभायेंगे किरदार

बॉलीवुड के 42 कलाकार रामलीला में निभाएंगे भूमिका
अयोध्या की रामलीला में  पायल गोगा कपूर सूर्पनखा का रोल करेंगी। अयोध्या की ललना अंजली शुक्ला पहली बार अयोध्या की रामलीला में मां कौशल्या और मां पार्वती की भूमिका निभाएंगी। इस बार अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड के 42 से ज्यादा कलाकार काम कर रहे हैं।

वेद सागर बनेंगे भगवान राम 
अयोध्या की रामलीला में इस बार मैंने प्यार किया फिल्म की फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री वेदमाती की भूमिका में नजर आएंगी, तो वहीं वेद सागर भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे, मनीषा माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी।

रजा मुराद बनेंगे राजा दशरथ
रजा मुराद – राजा दशरथ , राकेश बेदी – राजा जनक और बिंदु दारा सिंह भगवान शंकर की भूमिका निभा रहे हैं। रूबी चौहान- मेघनाथ, वेद सागर -राम, अनिमेष मिढा – लक्ष्मण, मनीष शर्मा रावण, विनय सिंह- कुंभकरण और निरंजन – नारद मुनि  की भूमिका निभाएंगे। अयोध्या में इस बार 1 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक होने वाले इस मंचन को लाइव देखा जा सकता है।

अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और महासचिव शुभम मलिक ने उम्मीद जताई कि अयोध्या की रामलीला इस बार फिर अपने सारे पिछले रिकार्ड तोड़ेगी। इस बार इस मंच पर सबसे ज्यादा फिल्म स्टार काम कर रहे हैं।

Exit mobile version