हिंदी
चंडीगढ़: सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा साध्वी रेप केस में बाबा राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद डेरा समर्थकों के बढ़ते बवाल को ध्यान में रखते हुये प्रशासन ने पंजाब के तीन शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है, जबकि दिल्ली और उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब में कई जगह हिंसक झड़पें होने के बाद यह निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें: डेरा समर्थक हुये हिंसक, कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी
बाबा राम रहीम को जेल भेजे जाने के बाद उनके समर्थक हिंसा पर उतारू हो गये। पंचकूला में भी कई लोगों को निशाना बनाया गया और 100 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: डेरा समर्थकों की हिंसा में 28 मौतें, 200 जख्मी, कई राज्यों में अलर्ट
पंजाब और हरियाणा सरकार ने ऐहतियाती तौर पर बठिंडा, मानसा, मुक्तसार और फिरोजपुर और हरियाणा के पंचकूला में कर्फ्यू लगाया गया है। यह कर्फ्यू अन्य शहरों में भी लगाया जा सकता है।
Published : 25 August 2017, 4:09 PM IST
Topics : Ramrahimverdict उत्तराखंड कर्फ्यू डेरा समर्थक दिल्ली दोषी करार पंजाब राम रहीम साध्वी रेप केस
No related posts found.