Film Rajneeti 2: सुपरहिट फिल्म ‘राजनीति’ का सीक्वल लेकर आ रहे है प्रकाश झा, जानिये इससे जुड़ी खास बातें

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर प्रकाश झा बहुत ही जल्द अपनी सुपरहिट फिल्म 'राजनीति' का सीक्वल लेकर आने वाले हैं। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 25 May 2022, 2:30 PM IST
google-preferred

मुंबई: इन दिनों वेब सीरीज 'आश्रम सीजन 3' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे बॉलीवुड के जानेमाने फिल्ममेकर प्रकाश झा एक बार फिर से बड़े पर राजनीति को उतारने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल प्रकाश झा बहुत ही जल्द अपनी सुपरहिट फिल्म 'राजनीति' का सीक्वल लेकर आने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि उनकी नई फिल्म राजनीति पर आधारित होगी।

प्रकाश झा ने अपनी नई फिल्म का एलान करते हुए बताया कि ये एक सुपरहिट फिल्म का सीक्वल होगी। उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म की कहानी लिख चुके हैं और जल्द ही काम शुरू करेंगे। 

अपनी नई फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रकाश झा ने कहा कि "मुझे नए विषयों का पता लगाना पसंद है। राजनीति एक ऐसा विषय है, जिसके दो हिस्से है। इसका एक हिस्सा अभी बाकी है, जो लिखा जा चुका है। लेकिन आप जानते हैं, राजनीति के क्षेत्र में कितना कुछ बदल जाता है। लेकिन मुझे यकीन है, जिसपर मैं काम कर रहा हूं, वह नया विषय है।"

Published :  25 May 2022, 2:30 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement