
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि कंगना एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है।राजकुमार राव और कंगना रनौत की जोड़ी वाली फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ 26 जुलाई को रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें: क्या गुल खिलायेगी पत्रकार के साथ कंगना की लड़ाई?
राजकुमार राव से पूछा गया, क्या जजमेंटल है क्या की मेकिंग के दौरान उन्होंने कभी ये महसूस किया कि कंगना ने निर्देशन में घुसकर फिल्म के डायलॉग बढ़ाए? जवाब में राजकुमार राव ने कहा , “मैंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया। ऑन सेट भी कभी ऐसा नहीं लगा। बतौर एक्टर हम हमेशा सीन्स के बारे में डायरेक्टर के साथ बात करते हैं। कंगना अपने काम को लेकर पैशनेट हैं। जब परफॉर्मेंस की बात आती है तो वे उसे काफी गंभीरता से लेती हैं।”
यह भी पढ़ें: You Tube पर वायरल हो रहा है भोजपुरी का ये सबसे बोल्ड गाना, पार हुई हॉटनेस की सारी हदें
राजकुमार राव ने कंगना के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा , “ये शानदार अनुभव था। वह बेहतरीन अदाकारा हैं। ग्रेट टैलेंट्स के साथ काम करना हमेशा ही मजेदार होता है। ये कहीं न कहीं आपकी परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाता है। कंगना पहले से अब ज्यादा कॉन्फिडेंट हो गई हैं। क्वीन के बाद उन्होंने तनु वेड्स मनु और दूसरी फिल्में कीं। मेरे साथ वो आज भी वहीं हैं, जैसी क्वीन के वक्त थीं. हम आज भी अच्छे दोस्त हैं।” (वार्ता)
Published : 24 July 2019, 5:25 PM IST
Topics : judgemental hai kya Kangana ranaut Queen RajKumar Rao Tanu Weds Manu कंगना क्वीन जजमेंटल है क्या तनु वेड्स मनु राजकुमार राव