
जयपुर: राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक हैड कांस्टेबल ने रविवार को खुद को गोली मार कर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक झुंझुनू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि कृष्ण कुमार (45) जिला कारागार में हथियार खाने प्रभारी के पद पर तैनात था।
उन्होंने बताया कि उसने हथियार खाने में खुद को गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि सुबह अपने साथियों से बातचीत करने के बाद कुमार हथियार खाने में गया था। थोड़ी देर बाद अंदर से गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद साथियों ने वहां जाकर देखा तो कुमार जमीन पर अचेत पड़ा था।
कोतवाली थानाधिकारी राम मनोहर ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Published : 11 February 2024, 6:39 PM IST
Topics : head constable himself Rajasthan shooting suicide गोली जयपुर झुंझुनूं जिले राजस्थान हैड कांस्टेबल