हिंदी
जयपुर: स्वाइन फ्लू का बढ़ता कहर कई लोगों की मौत का कारण बन गया। आज स्वाइन फ्लू से राजस्थान के मांडलगढ़ से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी की मौत हो गई। वह काफी समय से स्वाइन फ्लू के कारण बीमार चल रही थीं। उनका इलाज जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
यह भी पढ़ें: कानपुर के भाजपा विधायक मथुरा पाल का निधन
विधायक कीर्ती कुमारी के निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में भाजपा विधायक और नेताओं का जमावड़ा लग गया। विधायक होने के साथ ही वह विधानसभा की कई समीतियों से भी जुड़ी थीं।


यह भी पढ़ें: मुंबई में 4 मंजिला इमारत ढहने से 12 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
भाजपा विधायक की मौत पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शोक व्यक्त करते हुये ट्वीट किया किया, उन्होंने लिखा- ‘कीर्ति कुमारी जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करती हूं। उनका निधन मेरे और समस्त भाजपा परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वह हमारे परिवार का एक अभिन्न अंग थीं। ईश्वर से प्रार्थना है की इस दुःखद घड़ी में उनके परिवारजनों को इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करे।'
Published : 28 August 2017, 12:24 PM IST
No related posts found.