Site icon Hindi Dynamite News

Weather Update: दिल्ली में बारिश से तापमान में आई गिरावट, जानिए बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मौसम के बदलते मिजाज के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। दिल्ली में भी बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई राज्यों में मौसम विभाग में अलर्ट भी जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Weather Update: दिल्ली में बारिश से तापमान में आई गिरावट, जानिए बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों में मौसम का हाल

नई दिल्लीः बदलते मौसम के मिजाज ने सभी को परेशान किया हुआ है। पूरे उत्तर भारत में पिछले दिनों से लगातार कोहरा दर्ज किया जा रहा है, जिसके बाद मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली सहित इन राज्यों में आज से तीन दिनों तक बारिश की संभावना, जानें आपके राज्य का मौसम अपडेट 

हिमाचल में हुई बर्फबारी

आज सुबह राजधानी दिल्ली में कुछ जगह हल्की बारिश हुई है। जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। बिहार में हवाओं का रुख उत्तरी दिशा से बना रहेगा जिसके कारण अगले 24 घंटों में बिहार में कुछ जगहों पर तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।   

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोहरे और धुंध से बेहाल हुए लोग, बर्फबारी से फिर लौटी ठंड 

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज से 5 फरवरी तक उत्तर भारत में बारिश की हो सकती है। वहीं झारखंड के कुछ इलाकों में शीतलहर से लोगों को राहत मिली है। यहां पर कोहरे और ठंड में कमी होने के कारण सुबह-सुबह ही मौसम साफ है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज हरियाणा में भी बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज आंशिक बादल छाए रहेंगे।

Exit mobile version