Bharat Jodo Yatra: यूपी में घने कोहरे और ठिठुरन के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी, जानिये ये अपडेट

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और ठिठुरन भरी सर्दी के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। यूपी में यात्रा का आज तीसरा दिन है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी


शामली: राहुल गांधी के नेतृतव में कन्याकुमारी से कश्मीर के लये निकाली गई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों में उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। आज की यात्रा शामली के ऐलम गांव सुबह छह बजे फिर शुरू हुई। घने कोहरे और ठिठुरन भरी सर्दी के बीच कांग्रेसियों में यात्रा को लेकर भारी जोश देखा जा रहा है। यात्रा यहां से हरियाणा की ओर बढ़ रही है।


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर आज पानीपत-खटीमा हाईवे और कांधला-कैराना मार्ग बंद हैं। भारत जोड़ो यात्रा पानीपत जिले में प्रवेश करने के बाद हाईवे को खोला जाएगा। 

शामली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए फूलों की 35 फुट लंबी माला तैयार कराई। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया की राहुल गांधी 3500 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं, जिसके उपलक्ष्य में 35 फुट की माला तैयार की गई है। 

यात्रा के दौरान जिड़ाना गांव में राहुल गांधी ने जाहिद हसन के परिवार के साथ मुलाकात की। जाहिद हसन ने बताया कि राहुल गांधी ने परिवार के साथ 30 मिनट का समय गुजारा और कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को हमनें अपनी कुछ समस्याएं बताईं। बताया कि राहुल गांधी के परिवार से पुराने संबंध हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन आज, बागपत में फूलों से भरी ट्रॉली लेकर राहुल गांधी से मिलने पहुंचे किसान

दिल्ली में कई बार उनसे मुलाकात हुई थी, लेकिन गांव में राहुल गांधी पहली बार ही आए हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में आज भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री, 9 दिन की छुट्टी के बाद दिल्ली से यात्रा शुरू

इस यात्रा में काग्रेसी कार्यकर्ताओं समेत आम जनता की व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग राहुल की तस्वीर छपी सफेद टी-शर्ट पहने नजर आए। राहुल एक बार फिर अपनी चर्चित सफेद टी-शर्ट में यात्रा करते दिखे।










संबंधित समाचार