हिंदी
नई दिल्लीः आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ भारत बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में प्रियंका गांधी ने उन्नाव रेप केस को याद करते हुए सरकार से करारे सवाल किए हैं। उन्होनें देश में बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर सरकार से सीधे सवाल दागे हैं।
यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर किया हल्ला बोल, कहा- मोदी है तो...

वहीं राहुल गांधी ने भी मंच पर कहा है कि इतने छोटे मैदान में इतने सारे बब्बर शेर और शेरनियां कैसे खड़े कर दिए। यह हमारा कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता, एक इंच पीछे नहीं हटता, देश के लिए अपनी जान देने से नहीं डरता। बीजेपी द्वारा राहुल गांधी से माफी मांगने पर उन्होनें बोला है कि- उन लोगों ने मुझे कहा कि माफी मांगिए। मांफी मांगू, मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। मेरा नाम राहुल गांधी है। मैं मर जाउंगा पर माफी नहीं मांगूगा। माफी नरेन्द्र मोदी को मांगनी है। मोदी को देश से माफी मांगनी है। अमित शाह को देश से माफी मांगनी है। क्यों मांगनी है यह बताने आया हूं। इस देश की आत्मा, इस देश की शक्ति इसकी अर्थव्यवस्था थी। पूरी दुनिया देखती थी कि इंडिया में क्या हो रहा है।
यह भी पढ़ें: रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में दिखे अलग-अलग रंग
साथ ही राहुल गांधी ने कहा की दुनिया का भविष्य चाइना और इंडिया था और आज ये प्याज पकड़े हुए हैं। हिन्दुस्तान की अर्थव्यवस्था मोदी ने स्वयं अकेले नष्ट कर दी। नोटबंदी के बारे में उन्होनें कहा की कालेधन से लड़ाई और भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात आप सबसे झूठ बोला गया है। हिन्दुस्तान के सब दुश्मन चाहते थे कि हिन्दुस्तान की अर्थव्यवस्था नष्ट हो वो दुश्मनों ने नहीं किया वो काम हमारे प्रधानमंत्री ने किया और फिर अपने आप को देशभक्त कहते हैं।
Published : 14 December 2019, 1:40 PM IST
Topics : Bharat Bachao rally Rahul Gandhi Ramleela Maidan Sonia Gandhi कांग्रेस प्रियंका गांधी भाजपा भारत बचाओ रैली रामलीला मैदान राहुल गांधी