Rahul Gandhi's Vaishno Devi Visit: माता वैष्णो देवी की पैदल यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ये तस्वीरें हैं कुछ अलग हटके

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी दादी के दिखाये पदचिन्हों पर चलते हुए जम्मू में माता वैष्णो देवी के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने 14 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई कर माता वैष्णो देवी के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने किसी भी तरह के राजनीतिक सवालों के जवाब देने से साफ इंकार कर दिया। देखिए इस यात्रा की कुछ अनदेखी तस्वीरें डाइनामाइट न्यूज़ पर

जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को जम्मू पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले माता वैष्णो के दर्शन किए। उन्होंने 14 किलोमीटर पैदल चलकर श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा की। मंदिर के मुख्य पुजारी की उपस्थिति में उन्होंने मां वैष्णो के दर्शन किए।

जम्मू एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

राहुल गांधी गुरुवार को दोपहर 12.20 बजे जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़े के साथ उनका जम्मू में स्वागत हुआ।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह

राहुल गांधी की पद यात्रा के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला है। यात्रा मार्ग के दोनों ओर विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़े बजे।

रास्ते में श्रद्धालुओं से मुलाकात की

राहुल गांधी आरती में भी शामिल हुए। इसके साथ ही कटरा से पैदल यात्रा कर माता के दर्शन किए। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान रास्ते में श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनसे बात की।श्रद्धालुओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

माता की चुनरी भी भेंट

माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी और आरती पुजारी ने मंत्रोच्चारण कर राहुल गांधी को आशीर्वाद स्वरूप माता की चुनरी भी भेंट की।

राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर चर्चा में

राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान उनकी दादी और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी मां वैष्णो के दर्शन करने के लिए जम्मू-कश्मीर आ चुकी हैं। वहीं उनके वैष्णो देवी की गुफा से एक तस्वीर काफी चर्चा में है, जिसमें वह मां वैष्णो की गुफा के अंदर खड़ी हैं।

आज पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

शुक्रवार को राहुल जम्मू में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों से मिलेंगे। आज जम्मू में राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और सीमित शिष्टमंडलों से रूबरू होंगे। इस दौरान राहुल गांधी जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद राज्य की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे








संबंधित समाचार