Site icon Hindi Dynamite News

Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी, देखिये कार्यकर्ताओं ने कैसे किया जोरदार स्वागत

उच्चतम न्यायालय से मानहानि मामले में राहत मिलने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी, देखिये कार्यकर्ताओं ने कैसे किया जोरदार स्वागत

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय से मानहानि मामले में राहत मिलने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी मुख्यालय पहुंचे। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी यहां एक प्रेस वार्ता वार्ता को संबोधत करने वाले हैं।

राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी पहुंची कांग्रेस मुख्यालय

शीर्ष अदालत के फैसले के बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-नगाड़े बजाकर राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने यहां मिठाई बांटी और राहुल गांधी पर फूल बरसाये।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने राहुल गांधी को दी बधाई

राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक ट्विवट भी किया।

राहुल गांधी ने लिखा "कुछ भी हो मेरी जि्मेदारी वही ंरहेगी। आइडिया ऑफ इंडिया की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी रहेगी।"

Exit mobile version