कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गये राहुल गांधी का पहला वीडियो आया सामने

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हैं। इस बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा से राहुल गांधी का पहला वीडियो सामने आया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 September 2018, 1:00 PM IST

नई दिल्ली: विश्व का अति दुर्गम क्षेत्र कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है। राहुल गांधी ने लगभग 34 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर कैलाश मानसरोवर पहुंचे। उनके साथ कई स्थानीय लोग भी मौजूद है। 

इस वीडियो में राहुल स्थानीय लोगों और कैलाश यात्रा पर आए अन्य लोगों के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में राहुल ने जीन्स, जैकेट और स्पोर्ट्स शूज पहन रखी है। 

तीर्थयात्री के साथ राहुल गांधी

वीडियो के साथ-साथ राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा की कुछ तस्वीरें भी सामने आ रही है। इसमें राहुल गांधी तीर्थयात्री के साथ नजर आ रहे हैं। 

शुक्रवार को राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कैलाश पर्वत का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करने के साथ राहुल ने कैप्शन में लिखा 'शिव ब्रह्मांड हैं।' बता दें कि राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 दिन की है।

Published : 
  • 7 September 2018, 1:00 PM IST